CTET November 2012 Question Paper-2 with Answer | ||||
| Child Development | Math and Science | Social Science | Language-I (Eng) | Language-II (Hindi) |
Part-V: Language-II(Hindi)
निर्देश (प्रश्न 121-128): गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
एक संस्कृत व्यक्ति किसी चीज़ की खोज करता है, किन्तु उसकी संतान को वह अपने पूर्वजों से अनायास प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भांति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता। एक आधुनिक उदाहरण लें। न्यूटन ने गुरूत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज के युग का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण से तो परिचित है ही, लेकिन उसके साथ उसे और भी अनेक बातों का ज्ञान प्राप्त है, जिनसे शायद न्यूटन अपरिचित रहा। ऐसा होने पर भी हम आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन की अपेक्षा अधिक सभ्य भले ही कह सकें, पर न्यूटन जितना संस्कृत नही कह सकते।
Q121. ‘संस्कृत’ का अर्थ है
(a) आविष्कार करने वाला
(b) भाषा का नाम
(c) सभ्य
(d) इनमें से कोई नहीं
Q122. वास्तविक संस्कृत व्यक्ति वह है जो
(a) नए आविष्कार का प्रयोग करता है
(b) संस्कृत भाषा जानता है
(c) तथ्यों को याद करता है
(d) नए आविष्कार करे
Q123. सभ्य व्यक्ति वह है जो
(a) अच्छे कपड़े पहनता हो
(b) शिक्षित हो
(c) नए आविष्कार करता हो
(d) जो आविष्कारों का ज्ञाता हो
Q124. ‘विद्यार्थी‘ शब्द का संधि-विच्छेद है
(a) विद्यार्थी
(b) विद्या+थी
(c) विद्या+अर्थी
(d) विद्यार्थी
Q125. ‘न्यूटन ने गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की‘ वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए।
(a) न्यूटन ने गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की
(b) न्यूटन द्वारा गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की गई
(c) गुरूत्वाकर्षण बल न्यूटन ने खोजा
(d) इनमें से कोई नहीं
Q126. ‘पूर्वज‘ का विलोम शब्द है
(a) पूर्वा
(b) पूर्व
(c) अग्रज
(d) अग्रणी
Q127. ‘अनायास‘ का अर्थ है
(a) सरलता से
(b) परिश्रम से
(c) बिना प्रयास के
(d) कठिनाई से
Q128. ‘आधुनिक‘ का समानार्थी शब्द है
(a) प्राचीन
(b) नवीन
(c) शाश्वत
(d) प्रवीण
निर्देश (प्रश्न 129-135): गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
विद्याभ्यासी पुरूष को साथियों का अभाव कभी नहीं रहता। उसकी कोठरी में सदा ऐसे लोगों का वास रहता है, जो अमर हैं। वे उसके प्रति सहानुभूति प्रकट करने और उसे समझने के लिए सदा प्रस्तुत रहते हैं। कवि, दार्शनिक और विद्वान् जिन्होंने प्रकृति के रहस्यों का उद्घाटन किया है और बड़े-बड़े महात्मा जिन्होंने आत्मा के गूढ़ रहस्यों की थाह लगा ली है, सदा उसकी बातें सुनने और उसकी शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्यत रहते हैं। बिना किसी उद्देश्य के सरसरी तौर पर पुस्तकों के पन्ने उलटते जाना अध्ययन नहीं है। लिखी हुई बातों को विचारपूर्वक पूर्णरूप से हृदय से ग्रहण करने का नाम अध्ययन है। प्रत्येक स्त्री-पुरूष को अपने पढ़ने का उद्देश्य स्थित कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे मुख्य बात यह है कि पढ़ना नियमपूर्वक हो अर्थात् इसके लिए नित्य का समय उपयुक्त होता
(अध्ययन – निबंध, रामचंद्र शुक्ल)
Q129. अध्ययन क्या है?
(a) बिना कारण के पुस्तकों के पन्ने पलटना
(b) नियमपूर्वक पढ़ना
(c) लिखी हुई बातों को विचारपूर्वक हृदय से ग्रहण करना
(d) कुछ भी पढ़ लेना
Q130. विद्या का अभ्यास करने वाले व्यक्तियों को साथियों की कमी महसूस नहीं होती है क्योंकि
(a) उन्हें साथी की आवश्यकता नही होती है
(b) उन्हें मित्र बनाना अच्छा नहीं लगता है
(c) पुस्तकें उनकी साथी होती हैं
(d) उनके अनेक साथी होते हैं
Q131. विद्याभ्यासी पुरूष के पास किसका वास रहता है?
(a) सम्बन्धियों का
(b) पुस्तकों का
(c) गुरूजनों का
(d) इनमें से कोई नहीं
Q132. अध्ययन के लिए किस नियम का दृढ़ता से पालन होना चाहिए?
(a) अध्ययन के लिए नित्य एक समय निश्चित किया जाए
(b) अध्ययन कम-से-कम चार घंटे अवश्य करना चाहिए
(c) अध्ययन स्नान करके ही करना चाहिए
(d) अध्ययन केवल प्रात:काल किया जाए
Q133. कौन-सा शब्द ‘प्र’ उपसर्ग लगाकर नहीं बना है?
(a) प्रयुक्त
(b) प्रसिद्ध
(c) प्रश्न
(d) प्रगति
Q134. ‘विद्वान्‘ शब्द का विलोम है
(a) विदुषी
(b) मूर्ख
(c) मंदबुद्धि
(d) विद्वता
Q135. ‘स्त्री-पुरूष‘ में …………. समास है।
(a) द्वंद्व
(b) द्विगु
(c) कर्मधारय
(d) तत्पुरुष
निर्देश (प्रश्न 136-150): नीचे दिए गए प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
Q136. बोलना कौशल में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
(a) शुद्ध उच्चारण
(b) समझकर बोलना
(c) आँखों-देखा वर्णन करना
(d) बोलने की तेज़ गति
Q137. पढ़ना कौशल में …………… सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
(a) अर्थ ग्रहण करना
(b) लिपि-चिह्नों की जानकारी
(c) द्रुत गति से पढ़ना
(d) उच्चारण की शुद्धता
Q138. बहुभाषिक कक्षा में शिक्षक की इतनी योग्यता अवश्य हो कि वह
(a) सभी बच्चों की मातृभाषाओं की संरचनाओं को जान सकें।
(b) पाठ्य-पुस्तक को जल्दी पूर्ण करा सकें।
(c) विभिन्न भाषाओं में पाठों की विषय-वस्तु का शब्दशः अनुवाद कर सकें
(d) सरल प्रश्न-पत्र बना सकें
Q139. बहुभाषिकता
(a) बच्चे की अस्मिता का निर्माण करती है
(b) भाषा की कक्षा में अनेक प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न करती है
(c) एक अत्यंत जटिल चुनौती है जिसका समाधान संभव नहीं है
(d) भाषा-नीति बनाने में बहुत बड़ी बाधा है
Q140. भाषा में आकलन करते समय आप किसे सबसे कम महत्व देंगे?
(a) परिचर्चा
(b) सृजनात्मक लेखन
(c) प्रश्नों के उत्तर लिखना
(d) प्रश्नों का निर्माण करना
Q141. भाषा में आकलन संभव है
(a) केवल परीक्षाओं द्वारा
(b) केवल परियोजना कार्य द्वारा
(c) केवल गतिविधियों द्वारा
(d) सीखने-सिखाने की प्रक्रिया के दौरान अवलोकन द्वारा
Q142. भाषा-शिक्षक का दायित्व है कि वह
(a) सभी बच्चों से समान रूप से प्रश्न पूछे
(b) सभी बच्चों की सहज भाषायी क्षमता को पहचाने
(c) सभी बच्चों को समान रूप से गृहकार्य दें
(d) सभी बच्चों में भाषा-प्रयोग की एक समान कुशलता विकसित करें
Q143. विद्यालय आने से पूर्व बच्चे
(a) भाषा का बिल्कुल ज्ञान नहीं रखते।
(b) अपनी भाषा में समझने-समझाने की कुशलता से लैस होते हैं
(c) सभी भाषाओं में पूर्ण दक्षता रखते हैं
(d) भाषा के व्याकरण की सचेत समझ रखते हैं
Q144. बच्चा स्वाभाविक रूप से अपने घर और समाज के वातावरण से ……… अर्जित करता है।
(a) व्याकरण
(b) भाषा
(c) वाक्य
(d) शब्द
Q145. भाषा-शिक्षण की प्रक्रिया
(a) भाषा की कक्षा में ही संभव है
(b) घर में संभव नहीं है।
(c) विभिन्न विषयों की कक्षाओं में भी संभव है
(d) अत्यंत जटिल प्रक्रिया है
Q146. एकांकी पाठों का सर्वप्रमुख उद्देश्य है
(a) एकांकी विद्या से परिचित कराना
(b) विभिन्न संदर्भो में संवाद बोलने की क्षमता का विकास
(c) एकांकी लिखना सिखाना
(d) एकांकी की समीक्षा करना सिखाना
Q147. कविता-शिक्षण में आप सर्वाधिक महत्व किसे देंगे?
(a) कविता का भाव-विश्लेषण
(b) कविता के तत्वों के आधार पर उसकी समीक्षा
(c) कविता का भावपूर्ण पठन और रसानुभूति
(d) कविता के अलंकारों की पहचान
Q148. किस विद्या के शिक्षण के समय आप मौन-पठन को महत्व देंगे?
(a) कविता
(b) एकांकी
(c) निबंध
(d) संवादात्मक कहानी
Q149. बच्चों के लिखित कार्य के आकलन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
(a) वर्तनी
(b) वाक्य-विन्यास
(c) तत्सम शब्दों का प्रयोग
(d) अभिव्यक्त विचार
Q150. भाषा प्रयोग की कुशलता संभव है
(a) भाषा की पाठ्य-पुस्तक पढ़ने से
(b) अधिक-से-अधिक भाषा-प्रयोग से
(c) केवल भाषा सुनने से
(d) केवल साहित्य पढ़ने से
